देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 25 जून को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है. कैबिनेट की बैठक करीब पौने दो घंटे चली. मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल चार प्रस्तावों पर सहमति बनी है।
विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि और स्थान सीएम धामी तय करेंगे:, कैबिनेट बैठक के दौरान आगामी मानसून सत्र को लेकर कैबिनेट में चर्चा की गयी. मानसून सत्र की तिथि और स्थान के निर्धारण को लेकर मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है. ऐसे में मानसून सत्र कब और कहां आहूत होगा इसका निर्णय सीएम लेंगे।
कैबिनेट ने इन चार प्रस्तावों पर लगाई मुहर: कैबिनेट बैठक में इन 4 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मिली मंजूरी।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया।
1 अप्रैल 2026 से पंचायती राज विभाग को अधिकृत करने का लिया गया निर्णय उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के साल 2025 का वर्षाकालीन द्वितीय सत्र आहूत किया जाने को मिली मंजूरी। स्थान और तिथि निर्धारण के लिए मंत्रिमंडल ने सीएम धामी को किया अधिकृत
एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के सुझावों और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल: लंबित फाइलों पर आयुक्त का सख्त रुख, तय समय में निपटारा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) 11 IAS और IFS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड: भवाली पॉक्सो प्रकरण के मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में वन्यजीवों को लेकर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड : जेल में बंद युवक की मौत के बाद मचा बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सिक्किम टनल हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर की मौत, गांव में पसरा मातम
उत्तराखंड में 40 हजार की डील पड़ गई भारी, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा अधिकारी
टिहरी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! मेडिकल कॉलेज को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी 

