- हल्द्वानी: उचक्के ने छीना मोबाइल, चलती ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत
- किच्छा स्टेशन से ट्रेन छूटते ही हुई घटना, गेट पर बैठ कर चला रहा था मोबाइल
हल्द्वानी– चलती ट्रेन में छिनैती की घटना ने एक छात्र की जान ले ली। चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने के दौरान गेट पर बैठा युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला उच्चका पकड़ से बाहर है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
भूपतपुरा देवरनियां बरेली उत्तर प्रदेश निवासी दिलीप कुमार (25 वर्ष) रुद्रपुर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में सेल्समेन की नौकरी करता था और सिडकुल कर्मी भाई के साथ रहता था। नौकरी के साथ दिलीप स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा था। दिलीप घर से पूर्णागिरी जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था।
देवरनियां से एक रिश्तेदार भी उसके साथ जाने वाला था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिलीप किच्छा स्टेशन से ट्रेन में बैठा। वह ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी बीच उचक्के ने दिलीप के मोबाइल झपट्टा मार दिया। झटका लगने से दिलीप चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उपचार के लिए दिलीप को डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

