हल्द्वानी- फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से प्यार होने की बातें अक्सर सामने आती है लेकिन पब्जी गेम खेलते खेलते तैयार हो जाना एक मामला सामने आया है। ऐसा ही मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सामने आया। यहां राजस्थान और यूपी के मुरादाबाद से प्रेमिका से मिलने आए दो युवक आपस में भिड़ गए।युवती दोनों लड़कों के साथ एक ही पब्जी खेलने के साथ-साथ प्यार का गेम भी खेल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई, जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि शहर के रहने वाली एक युवती ऑनलाइन गेम पबजी खेलने की शौकीन है।करीब दो साल पहले ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उसकी दोस्ती राजस्थान निवासी युवक से हुई। तब से दोनों पबजी पर एक साथ गेम खलते रहे। इस बीच दोनों ने अपने मोबाइल नंबर शेयर किए और फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों में प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मिलने का प्लान बना लिया।
इसी बीच एक माह पहले ऑनलाइन गेम के दौरान ही युवती की दोस्ती मुरादाबाद निवासी अन्य युवक से हो गई। यहां भी दोनों के बीच प्यार की बातें होने लगीं। युवती ने मुरादाबाद निवासी युवक को भी मिलने हल्द्वानी बुला लिया शुक्रवार को दोनों एक साथ युवती से मिलने हल्द्वानी पहुंच गए जहां युवती के घर के सामने ही गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों बैठ गए इस दौरान लड़की भी मौके पर पहुंच गई परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस दोनों लड़कों को पकड़कर थाने ले गई जहां शांति भंग में चालान किया है।
पबजी गेम खेलने में दोनों युवक प्रोफेशनल लेवल के खिलाड़ी हैं। दोनों का गेम देख युवती उनकी ओर आकर्षित हुई। वह दोनों के साथ गेम खेलने के अलावा प्यार भरी बातें करने लगी। दोनों युवक उसे अपनी प्रेमिका समझ मिलने हल्द्वानी पहुंच गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



खेत में छिपा था जहरीला सांप एक डंस ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
उत्तराखंड : यहां घास काटने गई वृद्धा को तेंदुए ने मार डाला
देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में अगले माह से शुरू होगी यूटीईटी की प्रक्रिया
देहरादून :(बड़ी खबर) शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) प्रशासन की छापेमारी, फायर NOC नहीं मिलने पर 5 कोचिंग सील
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भूमि के कुर्रे में विलम्ब होने पर आयुक्त ने नाराज, SDM को किया तलब
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1 रुपए में TC, एक्ट्रा फीस वापस करने के निर्देश लागू
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा
देहरादून : पूरे उत्तराखंड में 28 से तेज बारिश का दौर
उत्तराखंड में बंदरों का आतंक! हमले से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरी महिला 
