Haldwani News- शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा तमिलनाडु के कुन्नुर विमान दुर्घटना में शहीद हुए सी ० डी ० एस ० जनरल बिपिन रावत एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा आयोजित की गयी । जिसमें विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे । श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट जी द्वारा सीडीएस जनरल रावत जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये । उसके बाद सभा में उपस्थित समस्त स्टाफ तथा एन ० सी ० सी ० कैडेट्स ने सी ० डी ० एस ० जनरल बिपिन रावत जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये । विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट जी ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत देश के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे । जनरल रावत उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव थे । जिनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा उनका असामयिक निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 

