हल्द्वानी : शहर में विकास कार्यों के नाम पर खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। रविवार दोपहर पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय सुरेश चंद्र पांडे की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश चंद्र पांडे रानीबाग से एक अंत्येष्टि में शामिल होकर स्कूटी से अपने घर शांति नगर लौट रहे थे।
पनचक्की रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए कई जगह गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और यातायात बाधित हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब पांडे जी ने ट्रक को पास देने की कोशिश की, तभी उनकी स्कूटी असंतुलित होकर भारी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने निर्माण कार्य की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया। सीवर लाइन परियोजना का कार्य USDDA के माध्यम से कराया जा रहा है। स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने विभाग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछले दो महीनों से जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क समतल की गई और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से ही प्रोजेक्ट मैनेजर से फोन पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि पूरे शहर में सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और आम जनता की जान जोखिम में है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक सुरेश चंद्र पांडे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह अपनी पत्नी के साथ शांति नगर में रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला
पिथौरागढ़ : IG कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने पिथौरागढ़ में किया वार्षिक निरीक्षण
हल्द्वानी: विजिलेंस ने यहां 15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी किया गिरफ्तार
उत्तराखंड :अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस, 7 यात्री घायल 

