Haldwani News:सड़क हादसे में बैंक प्रबंधक की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। शनिवार रात खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौरा के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम दियूरी खटीमा निवासी उम्र 34 साल संतोष भट्ट पुत्र मनोहर भट्ट हाल निवासी हल्द्वानी शनिवार देर रात बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे थे। इस दौरान खटीमा हाईवे पर बघौरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संतोष भट्ट की दर्दनाक मौत हो गई। बुलेट बाइक और कार के भी परखचे उड़ गए। हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सितारगंज कोतवाली के एसआई कैलाश देव ने बताया कि संतोष भट्ट बरेली में पीएनबी में प्रबंधक थे। उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने हल्द्वानी में मकान बनाया है। परिवार इन दिनों हल्द्वानी में है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण वह शनिवार रात हल्द्वानी वापस आ रहे थे। लेकिन उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

