हल्द्वानी- नगर में कोरोना बड़ी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। दिन प्रतिदिन संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। हल्द्वानी शहर में लगातार कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इसी दिशा में प्रशासन ने अब 08 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। बता दें कि इन इलाकों में आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही प्रशासन ने इन इलाकों में कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।
शनिवार को पूर्ण रूप से बंद रहेगा हल्द्वानी
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। हल्द्वानी शहर में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसलिए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शनिवार को अब पूर्ण रूप से बंदी रहेगी। हल्द्वानी शहर में शनिवार को केवल अति आवश्यक दुकानें सुबह 11:00 बजे तक खुलेंगी।
बता दें कि आवश्यक दुकानों में मेडिकल, दूध की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा बाकी सभी दुकानें पूर्ण रुप से बंद रहेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी दी और बताया कि व्यापारियों से चर्चा के बाद ही यह सहमति बनी है। बंदी होने से भीड़ कम होगी तो कोरोना वायरस पर भी असर पड़ेगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीते दिन 4818 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि नैनीताल में 682 नए मामले मिले हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

