हल्द्वानी- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर बिंदुखत्ता निवासी निर्दलीय ताल ठोकने वाले वरिष्ठ समाजसेवी कुंदन सिंह मेहता प्रातः 11 बजे से लालकुआं तहसील में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया के प्रपत्र बनवा रहे थे। उनके कागजात पूर्ण हो भी चुके थे, तभी नामांकन की निर्धारित समयावधि पूर्ण हो गई, यानी कि 3 बज गए। और वह तेजी से जैसे ही रिटर्निंग अफसर मनीष कुमार सिंह की सामने पहुंचे तो समय 3:01 हो रहा था।
रिटर्निंग अफसर ने नामांकन पत्र लेने से इनकार करते हुए उन्हें सामने दीवार पर लगी घड़ी दिखाई और कहा कि आज का समय पूर्ण हो चुका है, अब उनका नामांकन 24 जनवरी सोमवार को होगा। मात्र 1 मिनट देर से पहुंचने के चलते नामांकन दाखिल ना हो पाने पर वह मायूस होकर लौट आये। वापसी पर निर्दलीय ताल ठोकने वाले कुंदन सिंह मेहता ने कहा कि नामांकन का पहला दिन होने एवं प्रपत्र अत्यधिक होने के चलते उन्हें थोड़ा विलंब हो गया। अब वह सोमवार को नामांकन करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
