हल्द्वानी- लालकुआं से काठगोदाम की ओर को जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आकर वनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर फाटक के पास एक गंभीर हादसा हुआ है। जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि उसके सिर में चोट आई थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे जब इलेक्ट्रिक इंजन का रूटीन चेकअप हो रहा था। उसी समय इंदिरा नगर रेलवे फाटक से करीब 300 मीटर दूर लालकुआं की ओर 18 वर्षीय युवक समीर पुत्र शफीउद्दीन निवासी इंदिरा नगर हल्द्वानी इंजन की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और मगर उसकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे। हो सकता है कि इस वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। इस दौरान वहां कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
