देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल जिले में भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी किया है वही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।
इधर भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के लिए आज सुबह 6:00 बजे 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें राज्य के देहरादून हरिद्वार टिहरी पौड़ी चंपावत नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
पिछले 3 घंटे के भीतर सबसे अधिक डीडीहाट में 35mm, थल में 30mm , नरेंद्र नगर में 22.5 mm हल्द्वानी में 17 एमएम तथा ज्योलीकोट में 12mm वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में मानसून एक्टिव है आगामी 6 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा राज्य के पर्वतीय और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
