हल्द्वानी- विद्युत विभाग की लापरवाही के कई मामले अब तक आपने सामने देखे होंगे एक और मामला आज आपको दिखाते हैं यहां 11000 वोल्टेज की लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और इसको देखने वाला कोई नहीं है। इससे पहले कई जगह विद्युत लाइनों की टूटने या गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है ऐसे में विभाग द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
दरअसल मामला सैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटहल्दु के पास का है यहां 11,000 वोल्टेज की लाइन जर्जरअवस्था में टूट चुकी है जिसके तार नीचे लटके हुए हैं पिछले डेढ़ साल में लगभग चार-पांच बार लिखित व दर्जनों बार मौखिक सूचना देने के बावजूद भी विभाग के अधिकारियों ने केवल मौका मुआयना कर खानापूर्ति की है।
इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान जयपुरबीसा द्वारा हाई टेंशन लाइन शिफ्ट करने के लिए पूर्व में ही लिखित में आवेदन दिया है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है जिससे न सिर्फ स्थानीय लोगों में चिंता है बल्कि स्कूल परिसर के पास यह सब लापरवाही की वजह से बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
