Haldwani News: रामपुर रोड जीतपुर नेगी में एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद युवक को पास ही मेडिकल स्टोर पर ले जाया गया। जहां उसकी मरहम पट्टी की गई। इसके बाद जब युवक घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पीठ के पास गोली लगी है। खून निकलने के बाद उसने घरवालों को यह जानकारी दी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। जहां से टीपी नगर पुलिस को सूचित किया गया।
आज टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने सिपाही के साथ मौके पर पहंुचे और मौका मुआयना किया। थोड़ी देर में कोतवाल उमेश मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। इस दौरान घटना स्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि जीतपुर नेगी निवासी बिशू फास्टफुड के ठेले के पास आग संेकते हुए सूप पी रहा था। तथा अचानक वह उठा बोला की मेरे पीठ पर गोली लग गई है। आनन-फानन मंें उसके पास ही मेडिकल पर ले जाकर मरहम पट्टी की गई। इसके बाद उसे एक युवक घर तक छोड़ आया। जब घर में भी खून निकलने लगा तो वह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा जहां आज चिकित्सकों ने उसके पीठ से बूलेट निकाली। चिकित्सकों का कहना है कि गोली दूर से चली है, ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बीशू जीतपुर नेगी मंे किराये पर रहता है। लेकिन गोली कहां से चलाई और किसने चलाई यह किसी ने नहीं देखा। उसक दौरान किसी के भागने या किसी वाहन से जाने की आवाज तक नहीं आयी।
पुलिस का मनाना है कि गोली दूर से चली है। क्योंकि गोली चलाने वाले को किसी ने नहीं देखा। ये बड़ी हैरानी की बात है। पुलिस ने आसपास के लोगों और ठेले और दुकानदारों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जीतपुर में शाम ढलते ही सड़क के किनारे शराब की महफिल सज जाती है, जो लंबे समय से चल रही है। वहीं स्मैकिये और नशेड़ी हर दिन शाम को सड़कों पर झूमते हुए नजर आते है। आये दिन नशेड़ी आपस में भिड़ते नजर आते है। टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी का कहना है कि युवक के पीठ पर गोली लगी है, वह सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। उससे पूछताछ की तो वह भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है कि गोली कैसे लगी। आज पुलिस टीम के साथ उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन घटना के संबंध में कुछ ठोस सबूत नहीं मिल पाये। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है। पुलिस जांच में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम 

