Haldwani News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह बुधवार को हल्द्वानी स्थित परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तीन जानी-मानी हस्तियों को मानद उपाधि डॉक्टरेट से सम्मानित करेंगे। यह जानकारी देते हुए आज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपी सिंह नेगी ने बताया कि जिन तीन लोगों को मानद उपाधि से म्मानित किया जाएगा। उनमें मुख्य रूप से पर्यावरणविद एवं पदम कल्याण सिंह रावत, महिला बसंती बिष्ट जिन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है, उन्हें भी महिला सशक्तिकरण की वर्ष में यह सम्मान दिया जा रहा है। जौनसार बावर के संगीत को दुनिया में पहुंचाने वाले नंदलाल भारती को भी मानद उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है।
मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, विशिष्ट स्वर्ण, पदक इनकी कुल संख्या 30 है। विद्यार्थियों को प्रदान किये जायेंगे। मंच पर सिर्फ स्वर्ण पदक विजेताओं को ही कुलाधिपति द्वारा स्वर्ण पदक दिया जाएगा। शेष विद्यार्थियों को मुक्त विश्वविद्यालय के काउंटर से अपने पदक दिए जाएंगे।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए विशेष तैयारियां चल रही है। राज्यपाल गुरमीत सिंह के पहुंचने के साथ ही कार्यक्रम शुभारंभ किया जाएगा, जिनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत भी मंच साझा करेंगे। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी, कुलसचिव रश्मि पंत, परीक्षा नियंत्रक सोमेश कुमार मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी
उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद 
