हल्द्वानी- उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां हाथीखाना संजयनगर क्षेत्र से एक नाई अपने ही मकान मालिक की बीस वर्षीय बेटी को भगा ले गया युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों की तलाश शुरू की जा रही है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक संजय नगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके किराये के कमरे में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला बिहार निवासी दिल्लू ठाकुर 31 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर ले भागा। दिल्लू एक वर्ष से उनके यहां किराये की दुकान चला रहा था।
सभी संभावित स्थानों पर बेटी की तलाश करने के बाद मां ने पुलिस की शरण ली। उसका कहना है कि उसे चिंता सता रही है कि दिल्लू उसकी बेटी को कोई नुकसान न पहुंचा दे। पुलिस ने दिल्लू ठाकुर के बजरी कंपनी में रहने वाले भाई भाभी से भी उसके बारे में पूछताछ की है।पुलिस ने दिल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

