हल्द्वानी- छात्र रूपम बर्गली ने स्कूल और माता पिता का नाम किया रोशन, 98.2% के साथ स्कूल में पाए सबसे ज्यादा अंक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- कहते हैं होनहार छात्र अपने भविष्य खुद तरसते हैं और कठिन परिश्रम लगन और मेहनत से अपना मुकाम पाते हैं हल्द्वानी के बीएलएम एकैडमी के दसवीं के होनहार छात्र रूपम बर्गली ने भी कुछ ऐसा ही किया है रूपम वरगली ने बीएलएम एकेडमी में दसवीं की परीक्षा में स्कूल में सर्वाधिक 98.2% अंक के साथ विद्यालय टॉप किया है। रूपम के हिंदी में 98, अंग्रेजी में 99, गणित में 98, साइंस में 98 और सोशल साइंस में 95 नंबर आए हैं।

रूपम के पिता छत्रपाल बर्गली उनका अपना व्यवसाय है और माता सीमा बर्गली जी बी पंत इंटर कॉलेज भवाली की प्रधानाचार्य हैं रूपम ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है बल्कि विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा भी बने हैं। विद्यालय प्रबंधन और छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने रूपम के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें