हल्द्वानी – आवारा जानवर से मिलेगी जल्द निजाद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी – आवारा जानवर से मिलेगी जल्द निजाद

Haldwani – हल्द्वानी नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त ने कहा है कि जल्द ही शहरी क्षेत्र में आवारा जानवरों से लोगों को निजात मिल जाएगी। नगर निगम द्वारा कई गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। जिनमें निराश्रित गोवंशों को चिन्हित करने के बाद रखा जाएगा। नगर आयुक्त IAS विशाल मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा गंगापुर कबाड़वाल में निर्माणाधीन गौशाला व नजाकत के बगीचा क्षेत्र में बन रही गौशाला सहित अन्य गौशालाओं का निरीक्षण कर लिया है साथ ही उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जैसे ही गौशाला निर्माण पूरा होगा शहर के सभी निराश्रित गोवंश व आवारा जानवरों को वहां रखा जाएगा। जिससे कि लोगों को परेशानी भी ना हो निराश्रित गोवंश को भी पालन पोषण ठीक से हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें