श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया हार्दिक अभिनंदन
तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता की संस्तुति पर जताया आभार
नैनीताल। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता की संस्तुति प्रदान किए जाने के निर्णय पर हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है।
यूनियन ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पत्रकारों के हित, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर सराहनीय और उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। पत्रकार कल्याण कोष में की गई वृद्धि तथा पत्रकार समुदाय के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने विशेष रूप से तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने की संस्तुति को एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि इससे जमीनी स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को पहचान, सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।
जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल श्री सर्वेन्द्र बिष्ट एवं समस्त पत्रकार साथियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति हृदय की अनंत गहराइयों से आभार व्यक्त किया गया तथा उनके इस निर्णय को पत्रकार हित में मील का पत्थर बताया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ कॉलेज रंजिश ने ली जान, बीटेक छात्र की मौत से मचा हड़कंप
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक ही छत के नीचे समाधान, प्रशासन का बड़ा कदम
देहरादून : (बड़ी खबर) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना
उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज
गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने सरकार के 4 साल पर दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन
4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग
उत्तराखंड: शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं… 12 KM पैदल चलकर दी सरकार को खुली चुनौती 

