हल्द्वानी- इन्नोवेटिव आइडिया के साथ अपना स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट शुरू करने वाले हल्द्वानी निवासी गगन त्रिपाठी को भारत पिचेथोन स्टार्टअप अवार्ड मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में हैंड स्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन के आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया।
शार्क टैंक इंडिया की तरह पिचेथोन छोटे शहरों के स्टार्टअप को सपोर्ट करता है उत्तराखंड में भी 16 स्टार्टअप इन्वेस्टर ने अपने बिजनेस आइडिया पिच किए थे। अब तक 25 से ज्यादा शहरों में अपने कार्यक्रम आयोजित कर चुके पिचेथोन ने अल्मोड़ा में एडिशनल रूलर बिजनेस इनक्यूबेटर आयोजित किया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हल्द्वानी के मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी को उनके स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट के लिए भारत पिचेथोन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पंतनगर विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र गगन त्रिपाठी ने इनडोर और आउटडोर पौधों को पूरे देश में पहुंचाने के लिए प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की। जिसमें वह भवाली, नैनीताल और हल्द्वानी में 400 से अधिक प्रजातियों के इनडोर और आउटडोर पौधे विकसित करते हैं। और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्लांट ऑर्बिट के जरिए देशभर के लोगों तक पहुंचाते हैं।
अवार्ड प्राप्त करने के बाद प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक गगन त्रिपाठी ने कहा कि प्लांट ऑर्बिट अगले कुछ वर्षों में व्यापक रूप से देश के हर राज्य में होगा। उन्होंने कहा कि प्लांट ऑर्बिट गूगल की 5 टॉप सर्चिंग कंपनियों में एक है। जोकि ऑनलाइन 400 प्रजातियों के इनडोर और आउटडोर फूल पौधे व वनस्पतियों सहित मेडिकल प्लांट लोगों की जरूरतों के अनुसार पहुंचाती है। आने वाले समय में इसे और भी व्यापक रूप दिए जाने का प्रयास किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

