Haldwani News – पहली शादी के बाद दूसरा पति भी चार माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ कर चला गया। इससे आहत पत्नी ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल पी लिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है। काठगोदाम में किराए पर रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला की पहली शादी वर्ष 2014 में हुई थी। अनबन के चलते दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।
मामले में पीड़िता की मानें तो उसके पड़ोस में ही किच्छा का रहने वाला एक युवक रहता था। आरोप है कि युवक को पहले से ही पता था कि महिला पहले से ही तलाकशुदा है। इसके बावजूद उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद वह महिला से दूरी से बनाने लगा। शादी का दबाव डालने पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा और बीती 13 दिसंबर को महिला को घर में छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के बाद आरोपी किच्छा से भी फरार हो गया। पुलिस महिला सेल द्वारा बुलाने पर भी जब आरोपी नहीं पहुंचा तो आहत चार माह की गर्भवती ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल गटक लिया। बेस अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में चिकित्सकों ने अभी कुछ नहीं कहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

