Haldwani News- जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से बेहद ही दुःखद ख़बर सामने आ रही है जहां एक स्कूल में छात्र के बेहोश होने के बाद अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।बरेली रोड स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में छठी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र खेलते-खेलते अचानक बेहोश हो गया। शिक्षक उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्र का पिछले एक साल से शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार स्कूल में शनिवार को इंटरवल में सभी बच्चे खेल रहे थे। पौने 11 बजे के आसपास कुछ बच्चे शिक्षकों के पास आए और उन्होंने छठी कक्षा के छात्र मोहम्मद अली के अचानक बेहोश हो जाने की जानकारी दी। शिक्षकों ने आनन-फानन में मोहम्मद अली को एक कार में बैठाकर नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही मृतक छात्र के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंच गया। कुछ परिजनों ने घटना पर संदेह जताया। हालांकि, शिक्षकों की ओर से इंदिरानगर बड़ी मस्जिद निवासी पिता मोहम्मद नसीम को पूरी जानकारी देने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, लेकिन पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में स्कूल स्टाफ और परिजन अनुमति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मेडिकल चौकी पुलिस को निर्देशित किया।
चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मोहम्मद नसीम को शव सौंप दिया गया है। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। टीपी नगर में दुकान चलाने वाले पिता मोहम्मद नसीम ने बताया कि मोहम्मद अली को दिमाग से संबंधित परेशानी थी। उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह वो घर से स्वस्थ हालत में स्कूल के लिए निकला था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR 
