हल्द्वानी: इस समय की एक बड़ी ही दुखद खबर कमलुवागांजा क्षेत्र से सामने आई है। यहां पर एक 30 वर्षीय युवक ने अपनी मां की साड़ी से ही गले का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बेटे को फंदे से लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कमलुवागांजा निवासी 30 वर्षीय कुंदन सिंह अधिकारी पुत्र मोहन सिंह अधिकारी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घरवालों के साथ किसी कार्य में व्यस्त था। मगर इसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर गया और कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। बहुत देर तक वह आया नहीं तो घरवालों को टेंशन हुई।
ऐसे में परिजन जब कमरे में पहुंचे तो साड़ी के फंदे से कुंदन को लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में कुंदन के बीमार होकर अवसाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला 

