हल्द्वानी/लालकुआं- बिंदुखत्ता में भारतीय सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय तारा सिंह कार्की पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की निवासी रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट में जवान था। वह कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आया था। रविवार की रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसे आनन-फानन में परिजन एसटीएच हल्द्वानी ले गए। जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जवान मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक सैनिक का कल प्रातः सैन्य सम्मान के साथ चित्र शिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय सेना में सेवारत तारा सिंह के पिता स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की भी भारतीय सेना से ही सेवानिवृत्त हुए थे, हाल ही में उनका निधन हुआ है। तथा तारा सिंह की दो नन्हीं बेटियां हैं, जबकि पत्नी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है, तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

