हल्द्वानी। हल्द्वानी में शादी समारोह में शामिल होने जा रही ननद-भाभी की स्कूटी को रविवार रात करीब ओपन यूनिवर्सिटी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी कविता नोलिया (25 वर्ष) पत्नी पंकज नोलिया ननद सविता बिष्ट (30 वर्ष) के साथ शादी में जा रही थीं। कविता के जेठ मदन नोलिया ने बताया कि शाम करीब 7 बजे दोनों स्कूटी से निकली थीं। स्कूटी कविता चला रही थी। उनके पीछे पिता और छोटा भाई जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक ओपन यूनिवर्सिटी के पास पीछे से आ रहे बरेली नंबर के एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं स्कूटी से दूर जाकर गिरीं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। पति की सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने दोनों महिलाओं को एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिए। ट्रक कब्जे में ले लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार
नैनीताल :(बड़ी खबर) अपना काम प्राइवेट व्यक्तियों से कराते थे दो कानून गो, DM रयाल ने कर दिया डीमोशन
उत्तराखंड ने रचा इतिहास: नए आपराधिक कानून लागू करने में देश में बना नंबर-1
रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला
रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: महंगाई का झटका, रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
नैनीताल: (बड़ी खबर) अपने बच्चे का RTE के तहत दाखिला करवाने वाले अभिभावक ध्यान दें
देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास 

