लालकुआं। बरेली रोड क्षेत्र में फोर लाइन का निर्माण होने के बावजूद सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, जगह-जगह बने बेतरतीब कट एवं गौला नदी के वाहन क्षेत्र में कहर ढा रहे हैं, बिना क्लीनर के चलने वाले खनन वाहनों से प्रायः सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।
यहां बरेली रोड के एक बैंक्वेट हॉल में दूल्हे को लेने जा रहे बग्गी वाले को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक बग्गी चालक के दोनों पैरों पर चढ़ गया। राहगीरों ने लहूलुहान घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जटपुरा, अजीबनगर रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी शाहिद (55 वर्ष) पुत्र अब्दुल नवी शादी और धार्मिक जुलूस आदि में घोड़ा बग्गी चलाता है।
एक महीना पहले शाहिद घोड़ा बग्गी लेकर रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था। वह बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक बगीचे में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीनपानी के पास से मिलन बैंक्वेट हाल में एक शादी थी। शाहिद को यहां बुकिंग मिली थी। उसे आठ बजे बग्गी लेकर दूल्हे को लेने जाना था। तीनपानी पर पहुंचते ही वह बग्गी मोड़ने लगा। इस बीच लालकुआं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे चपेट में ले लिया।
बग्गी चालक को लोगों ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव रामपुर ले गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रक चालक वाहन समेत फरार है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज
उत्तराखंड में यहां जाम का ऐसा असर कि रेलवे फाटक भी नहीं हो सका बंद, 30 मिनट तक ट्रैक पर रुकी पैसेंजर ट्रेन 
