लालकुआं। नगर से लगे वीआईपी गेट के समीप ट्रक से उतर रहे चालक को पीछे से अचानक आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, घटना कल देर रात की है। इधर चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताते चले कि सोमवार की रात में लगभग 8 बजे कृष्णा दास(30) पुत्र नदन लाल दास निवासी पश्चिमी राजीव नगर बोरिंग पट्टी कोतवाली क्षेत्र वीआईपी गेट के निकट अपने ट्रक संख्या UKO4-CB-9692 से नीचे उतर रहा था तभी लालकुआं की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने घायल ट्रक चालक को 108 की मदद से हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है वही ट्रक चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
