हल्द्वानी– शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता के 77वें अमृत महोत्सव पर मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापक श्रीमती माधवी बिष्ट ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस दौरान कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट का प्रर्दशन किया गया। ध्वज के सम्मान में सभी ने राष्ट्रगान गाया। समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान में गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। देशभक्ति से भरे गीतों में बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुतियों से सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती सन्तोष पाण्डेय ने इस अवसर पर अमर शहीदों को याद करते हुए सभी से उनके मूल्यों और आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने आजादी के महत्व को समझने और बच्चों से एक जिम्मेदार व अनुशासित नागरिक बनने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जिक्र करते हुए सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराने की भी अपील की। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप देश का भविष्य है और इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी आपकी है। उन्होंने भारत के विभाजन से लेकर हर क्षेत्र में हुई प्रगति, आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान तक की यात्रा से भी बच्चों को अवगत कराया।

डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट ने सभी को सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा आजादी का जश्न मनाते हुए सभी को अपने घरों मे तिरंगा फहराने और उसका सम्मान करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रकृति पाठक ने किया। इस दौरान चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
शैमफोर्ड स्कूल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
