हल्द्वानी: 10 अप्रैल को हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र नीलांचल कॉलोनी में कमरे में मृत मिली महिला के मामले में नया खुलासा हुआ है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि अफसाना को गला घोंटकर मारा गया था. फिलहाल महिला हत्यारोपी पति सौरभ राज अफसाना के दो बेटियों के साथ फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मूलरूप उधम सिंह नगर के रुद्रपुर वार्ड नंबर 14 सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर निवासी सौरभ राज, पत्नी अफसाना और दो बेटियों अलीशा (5 वर्ष) और इबरा (3 वर्ष) के साथ नीलांचल कॉलोनी फेज 5 स्थित शिवाजी कॉलोनी डहरिया में गंगा राम मौर्या के मकान में किराये पर रहते रहता था.दस अप्रैल को घर में अफसाना की सड़ी-गली लाश मिली थी.
पुलिस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर देख रही थी जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर पता चला है कि अफसाना की गला घोटकर हत्या की गई थी.
यहां तक की अफसाना के मायके और ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश को अपने घर नहीं ले जा रहे थे लेकिन काफी दबाव के बाद ससुराल पक्ष वाले उसके शव को अपने साथ ले गए.
पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है. आरोपी अपने दो बच्चों के साथ फरार चल रहा है पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बताया जा रहा है की हत्या आरोपी सौरभ राज 7 फरवरी को अपने बहन के घर भी पहुंचा था जहां बहन के घर लड़ाई झगड़ा किया जिसके बाद 8 फरवरी को सौरव राज हल्द्वानी पहुंचा जहां पत्नी से विवाद होने पर उसने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और दोनों बच्चों को अपने साथ रात में ही लेकर फरार हो गया 10 अप्रैल को घर में बदबू आने के बाद मकान मालिक को पता चला कि अफसाना की लाश कमरे में पड़ी हुई है इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सडी गली हालत में महिला की लाश को बरामद किया था।
अफसाना को आठ साल पहले सौरभ से प्यार हुआ था। सौरभ के लिए उसने अपना घर और धर्म दोनों छोड़ दिए थे। संग जीने-मरने की कसमें खाई थीं। दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था और फिर सौरभ शराब का आदी हो गया। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट व झगड़ा उसकी आदत बन गई थी
आठ अप्रैल की रात को सौरभ शराब पीकर घर पहुंचा और जिन हाथों से उसने पत्नी की मांग में संदूर भरा था, उन्हीं हाथों को उसने खून से रंग लिया.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया 
