हल्द्वानी – अवगत कराना हैं कि आप द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री संजय किरौला के माध्यम से दिनांक 03 अप्रैल, 2024 को इस कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए वाहन संख्या UK04TA1877 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रचार हेतु अनुमति प्रदान किये जाने हेतु अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में इस कार्यालय के आदेश संख्या 37, दिनांक 03.04.2024 के माध्यम से उक्त वाहन संख्या UK04TA1877 को प्रचार हेतु अनुमति प्रदान की गयी थी। तत्पश्चात् आप द्वारा निर्वाचन अधिकारी 04-नैनीताल ऊधमसिंह नगर को प्रेषित पत्र दिनांक 08.04.2024 के माध्यम से उक्त वाहन संख्या UK04TA1877 की प्रचार अनुमति निरस्त किये जाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर उक्त वाहन की प्रचार अनुमति दिनांक 08.04.2024 को निरस्त की गयी थी। दिनांक 10.04.2024 को लेखा प्रभारी 56-लालकुआँ द्वारा आख्या प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया हैं कि उक्त वाहन संख्या UK04TA1877 रावतनगर, बिन्दुखत्ता क्षेत्र में दिनांक 10.04.2024 को बिना अनुमति के चुनाव प्रचार करते हुए पाया गया हैं। बिना अनुमति वाहन के माध्यम से चुनाव प्रचार किया जाना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन हैं।
अतः उक्त के संबंध में आपको नोटिस इस आशय से प्रेषित किया जा रहा हैं। कि इस नोटिस की प्राप्ति के 48 घंटे के अन्तर्गत लिखित रूप में कारण स्पष्ट करें कि उपरोक्त कृत्य को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन क्यों न माना जायें। इस नोटिस का समयान्तर्गत संतोषजनक प्रत्युत्तर प्राप्त न होने पर नियमानुसार आपके विरूद्ध आदर्श आचार सहिता के उल्लंघन किये जाने पर अग्रेत्तर कार्यवाही की जाएगी।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 