हल्द्वानी- जब जब आपदा आती है तो आपदा में अवसर ढूंढने वाले भी पैदा हो जाते हैं ऐसा ही इस वैश्विक महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है कोरोनावायरस से मानवता की इस जंग के बीच कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदलने में लगे हैं जो सारे मानवी पहलू खत्म कर लोगों की मजबूरी फायदा उठाकर मोटा पैसा कमाना चाहते हैं, इस तरह की आ रही लगातार शिकायतों के बाद नैनीताल जिले में जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की है। लेकिन अब आम गरीब और मजबूर मरीज व उनके तीमारदारों को कोई लूट नहीं सकेगा क्योंकि एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने ओवर रेटिंग के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के अनुसार यदि सरकार द्वारा निर्धारित आरटी पीसीआर टेस्ट के रेट से ऊपर कोई भी लैब, अस्पताल ओवर रेटिंग करती है तो तत्काल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना करें, यही नहीं जिलाधिकारी द्वारा एंबुलेंस के रेट तय कर दिए गए हैं उस रेट से ऊपर कोई भी मजबूरी का फायदा उठाना चाहता है तो तत्काल पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 05946221538 पर सूचना दें पुलिस तत्काल कार्रवाई अमल पर लाएगी इससे पूर्व भी पुलिस को मिली सूचना पर दवाइयों की ओवर रेटिंग आरटी पीसीआर की ओवर रेटिंग पर कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और कई संस्थान के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है।

उधर उत्तराखंड पुलिस के मुखिया डीजीपी अशोक कुमार द्वारा चलाए जा रहे मिशन हौसला अभियान के तहत भी गरीबों असहाय व जरूरतमंदों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 या 94 11112702 पर आप किसी भी प्रकार की मदद ले सकते हैं।


यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी-(हद है) कब सुधरेंगे ऐसे लोग, 700 का RT-PCR 12 सौ में, SOG ने किया गिरप्तार
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड- केंद्र ने भेजी 80 मेट्रिक टन ऑक्सीजन, CM तीरथ ने हरी झंडी दिखा यहां को भेजी
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी: (गजब का चोर)-दुकान का ताला तोड़ चुराये कपड़े, फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाकर बेच दिये…
यह भी पढ़ें 👉देहरादून-(बड़ी खबर) 2 आईएएस और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- (बड़ी खबर) एंबुलेंस संचालकों की मनमानी खत्म, DM के निर्देश पर एंबुलेंस के रेट किए तय
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
