Haldwani News- लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब की बिक्री को लेकर अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं अब हल्द्वानी में आबकारी विभाग की छापेमारी में एक परचून की दुकान स्वामी राशन व अन्य सामग्री बेचने के बजाय अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब बेचता हुआ मिला। दरअसल नैनीताल भूमंडलीय परिवर्तन दल ने जब रेलवे रोड स्थित एक जनरल स्टोर की छापेमारी कर तलाशी ली तो दुकान के अंदर तहखाने से शराब की प्लास्टिक बोतलें बरामद की गई।
जब टीम ने पूरी जांच की तो अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए तैयार की गई 48 बोतल और चंडीगढ़ में बिकने वाली 12 बोतल इस तरह कुल 5 पेटी अवैध शराब मौके से बरामद हुई। आबकारी विभाग ने संबंधित दुकान स्वामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकान बंद होने से तस्करों के पौ बारह हो रहे हैं। कर्फ्यू के समय यह तस्कर दूसरे राज्यों की शराबों को यहां दुगने तिग्ने दाम पर बेच रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे 

