HALDWANI NEWS: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। देहरादून मेें पीएम नरेन्द्र मोदी की जनसभा के बाद अब पहली बार हल्द्वानी में जनसभा होने जा रही है। इससे पहले पीएम मोदी रुद्रपुर में अपनी रैली कर चुके है लेकिन हल्द्वानी मेें अभी तक उनकी कोई जनसभा या रैली नहीं हुई है। आगामी 24 दिसंबर को पीएम मोदी की जनसभा हल्द्वानी में होगी। यह बात खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। सीएम धामी ने लोगों से हल्द्वानी आने के लिए आमंत्रण भी दिया।
बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा में महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण वितरण कार्यक्रम में कहा कि 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने का न्यौता दिया। देहरादून की तरह ही प्रधानमंत्री हल्द्वानी से भी हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सौगात देंगे। 2025 में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में पीएम हर के लिए काम कर रहे है।
हल्द्वानी कुमाऊं के जिलों का बड़ा केन्द्र हैं। ऐसे में राजनीतिक समीकरण साधने के लिए पहली बार पीएम मोदी की जनसभा हल्द्वानी में होने जा रही है। यहां से पहाड़ी जिले आसानी से कवर किये जा सकते है। इससे पहले 24 दिसंबर को हल्द्वानी या रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर असमंजस्य बना हुआ था लेकिन रविवार को सीएम धामी ने खटीमा कार्यक्रम में इसे स्पष्ट कर दिया कि जनसभा हल्द्वानी में होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

