हल्द्वानी- प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए न सिर्फ जन जागरूकता चलाई जा रही है। बल्कि राज्य का आयुर्वेदिक महकमा लोगों को इम्युनिटी बूस्टर किट भी उपलब्ध करा रहा है, अब तक राज्य में 1 लाख से अधिक किट बांट दी गई है, नैनीताल जिले की बात करें तो यहां 13 हजार से अधिक लोगों को आयुर्वेदिक विभाग द्वारा डॉक्टरों के सलाह और कोरोना से जागरूक करने के साथ-साथ इम्युनिटी बूस्टर किट भी उपलब्ध कराई जा रहे हैं, लेकिन आयुर्वेदिक विभाग के आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप मेहरा का कहना है यह भी संज्ञान में आया है कि लोग कोरोना से बचने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा दिन में दो से अधिक बार इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि डॉक्टरों का स्पष्ट कहना है कि कोविड-19 कोरोनावायरस से जन जागरूकता के साथ यदि आप काढ़े का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे केवल दिन में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए सुबह और शाम, ज्यादा मात्रा में लेने से यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है, इससे पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है लिहाजा लोगों को सही जानकारी देने के लिए जिला आयुर्वेदिक विभाग प्रत्येक क्षेत्र में जाकर लोगों को जन जागरूक करते हुए आयुर्वेदिक किट भी बांट रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
