Haldwani News- हल्द्वानी के कई ग्रामीण इलाकों में इन दिनों हाथी का दहशत शुरू हो गई है। ताजा मामला बरेली रोड मोटाहल्दु का है जहां गजराज का आतंक फिर से शुरू हो चुका है। मोतीनगर मोटहल्दु के पास हाथी खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद एक ग्रामीण के आंगन में जा पहुंचा। जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि हाथी खुद ही जंगल की ओर चला गया ।
ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी के मुताबिक शनिवार सुबह 5:00 बजे करीब हाथी मोतीनगर मोटाहल्दु कई इलाकों में घुस गया जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि हाथियों के रोकने के लिए सोलर फेंसिंग लगाई तो गई है लेकिन पिछले कई महीनों से सोलर फेंसिंग क्षतिग्रस्त होकर खराब हो चुकी है। जिसका कारण है कि हाथी अब जंगल से निकल ग्रामीण इलाकों में आने शुरू हो गए हैं। हाथी ने फसल तो बर्बाद की ही लेकिन लोगों के घरों तक पहुंचने से एक बार फिर लोग दहशत में आ गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल 

