Haldwani News- लालकुआ कोतवाली बिंदुखत्ता क्षेत्र अंतर्गत खुरपियाखत्ता में एक विशाल 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद इस अजगर का रेस्क्यू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे के आस-पास खुरियाखत्ता के एक आवासीय परिसर के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसको देखकर लोग दहशत में आ गये। यह सांप स्थानीय निवासी हीरा सिंह मेहरा के घर के पास था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल वन विभाग गौला रेंज को दी। वही सूचना मिलने पर वन आरक्षी पान सिंह मेहता तथ वन कर्मी हरीश शर्मा साजो- सामान के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद इस सांप का रेस्क्यू किया गया और वन विभाग के कार्मिक इसे अपने साथ ले गये।यह लगभग 15 फीट लंबा खास प्रजाति का अजगर है। जो कई छोटे जानवरों को अपना शिकार बना सकता है।

साथ ही बच्चों को भी ऐसे सांपों से खतरा रहता है। ज्ञात रहे कि अजगर पानी और जमीन दोनों जगह रह सकते हैं। आज तक विश्व में सबसे लंबे अजगर की लंबाई 26 फुट नापी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितने खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि यहां अजगर के पकड़े जाने पर क्षेत्रवासियों ने अब राहत की सांस ली है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र 
