- हल्द्वानी- KBC के मंच पर फिर छाया नैनीताल का एरीज, आपको भी होगा गर्व
Haldwani: टेलीविजन पर चर्चित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया नैनीताल के एरीज से जुड़ा सवाल। नैनीताल जिले में एरीज द्वारा संचालित देवस्थल परिसर में लगी लिक्विड मिरर टेलीस्कोप को लेकर आज कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में सवाल पूछा गया। कार्यक्रम के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछते हुए कहा कि नैनीताल में इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप में कौन सा बहुत ही रिफ्लेक्टिव तरल इसका प्रमुख शीशा है।
जवाब में चार विकल्प थे जिसमें क्रोमियम, सिलिकॉन, चांदी और पारा था, जिसका जवाब विकल्प डी पारा सही है। इससे पहले भी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर एरीज चर्चित रहा है। एरीज में कंप्यूटर वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत मोहित जोशी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर बखूबी खेले थे। इसके बाद उनके एपिसोड की क्लिप भी काफी वायरल हुई थी।
मोहित जोशी ने बताया कि एरीज का देवस्थल परिसर वैज्ञानिक दृष्टि से नए प्रयोग कर रहा है, यह उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने बताया कि देवस्थल में इसके अतिरिक्त भारत की सबसे बड़ी ऑप्टिकल टेलीस्कोप 3.6 मीटर भी लगी है जो उनके द्वारा कौन बनेगा करोड़पति (KBC) कार्यक्रम में पूरे देश को दिखाई गई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

