हल्द्वानी -हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भारी बरसात के बाद हुई अव्यवस्थाओं पर प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में आयी पहली ही बारिश ने प्रशासन की अव्यवस्था, नाकाम तैयारीयों की पोल खोल दी हैं, काठगोदाम का कल्सिया नाला की बात हो, या वर्क शॉप लाइन में भारी बरसात के कारण सड़क के धसने की बात हो इससे साफ़ दिख रहा की इस कार्य की क्या गुणवत्ता हैं और अपादा के प्रति जिला प्रशासन की क्या सोच हैं। मेरा प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह हैं कि अभी आपदा आने के आसार और है पिछले वर्ष भी अपादा में 25 मकान बह गए थे, तो इस वर्ष इस प्रकार की क्षति और जानमाल का नुकसान ना हो। प्रशासन को तुरंत जे.सी.बी लगानी चाहिए और जहाँ पर भी सुरक्षा दीवार टूटी है उसको तुरंत रिपेयर कर आम जनमानस को राहत देनी चाहिए।
साथ ही साथ हल्द्वानी को प्रभावित करने वाले दो मुख्य नाले रक्सिया और कल्सिया नाले पर प्रशासन को पैनी नजर रख कर उसमे तुरंत कार्य करना चाहिए जिससे भारी नुकसान से बचा जा सके। स्टेट बैंक के बगल से गलत तरीक़े से बनी नहर कवरिंग पर भी हम लोगो द्वारा लगातार आवाज़ उठाई गई परंतु आज उसका नुकसान स्थानीय लोगो को झेलना पड़ रहा हैं और स्थानीय लोगो के घरों में जलभराव होना शुरू होने लग गया प्रशासन को इस पर भी गौर कर निराकरण करना चाहिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई 
