लालकुआं- नगर में वायरल ज्वर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां वार्ड नंबर 1 निवासी नव विवाहिता की प्लेटलेट्स कम हो जाने के चलते दर्दनाक मौत हो गई, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर एक निवासी श्रमिक विक्रम कश्यप की पुत्री कुमकुम कश्यप उम्र 23 वर्ष बरेली स्थित अपने ससुराल से नवरात्रि पर्व के मौके पर मायके आई थी, कुमकुम का डेढ़ वर्ष पूर्व बरेली में विवाह हुआ था, मायके आने के बाद अचानक कुमकुम को बुखार की शिकायत हुई, जांच करने पर टाइफाइड होने की जानकारी मिली, तो उसका उपचार शुरू किया गया, बुखार कम नहीं होने पर दो दिन पूर्व कुमकुम को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां प्लेटलेट्स की जांच करने पर वह बहुत ही कम पाई गई, तथा लगातार प्लेटलेट्स गिर जाने के चलते आज दोपहर को कुमकुम की दर्दनाक मौत हो गई, उसकी मौत की खबर सुनते ही जहां वार्ड नंबर एक स्थित उसके परिवार में कोहराम मच गया, वहीं उसके बरेली स्थित ससुराल में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई, देर शाम घर शव पहुंचा तो पड़ोसी एवं क्षेत्रवासी कुमकुम की मौत से हतप्रभ थे, उनका कहना है कि मामूली बुखार आने के बाद नव विवाहिता की मौत हो जाने से वह लोग स्तब्ध हैं, देर शाम परिजन मृतका का शव लेकर उसके ससुराल को रवाना हो गये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 

