- शेमफोर्ड स्कूल में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
Haldwani News- शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को सीबीएसई द्वारा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के प्रिंसिपल श्री कमलेश जोशी एवं ब्राइट स्टार्ट इन्टरनेशनल स्कूल जसपुर की प्रिंसिपल श्रीमती मधु शर्मा रहे। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, रिसोर्स पर्सन कमलेश जोशी एवं मधु शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला मे जिले के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिसोर्स पर्सन श्री कमलेश जोशी एवं मधु शर्मा ने प्रभावशाली, रोचक ढंग से नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी और शिक्षकों के प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान किया।
कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों, रोल प्ले आदि के माध्यम से नई शिक्षा नीति की बारीकियों तथा इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत टीचर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की जानकारी भी दी गयी। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना है और इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा पद्धति में नया बदलाव लाएंगी। इस अवसर पर एग्जिक्यूटिव डायरेक्ट राजेश बिष्ट, डायरेक्टर ऐकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मानरल, विनोद खोलिया एवं प्रतिभागियों सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
शेमफोर्ड स्कूल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
