- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
Dehradun News: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। विकासनगर में हुई हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।
विकासनगर में हुए हत्याकांड का खुलासा
घटनाक्रम के मुताबिक चौकी डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत जलालिया पीर के पास 19 अक्टूबर को यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसके शरीर पर चोट व खरोंच के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था। जिसकी शिनाख्त उसके भाई नितिन कुमार द्वारा अरूण कुमार उर्फ जुगनू निवासी ग्राम बुलाकीवाला विकासनगर के रूप में की गई। भाई के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण उसने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में मृतक किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने अज्ञात जिसकी पहचान परम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह के रूप में हुई उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उसने मृतक की पत्नि रमिता के कहने पर ही हत्या की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
- अवैध संबंध के चलते वारदात को अंजाम
पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि अभियुक्त परम सिंह और मृतक की पत्नी रमिता का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभियुक्त परम सिंह ने पूछताछ में बताया कि हलवाई का काम करता है और शादी में काम के सिलसिले में विकास नगर आता रहता है। एक शादी के दौरान ही उसकी रमिता से मुलाकात हुई थी ।
दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों मिलने लगे। जिसके बाद रमिता ने बताया कि उसका पति उसे मारता है। अगर उसे रास्ते से हटा दें तो वो दोनों साथ रह सकते हैं। जिसके बाद दोनों ने मिलकर रमिता के पति को मारने का प्लान बनाया।
पूछताछ में अभियुक्त परम सिंह ने बताया कि उसने देहरादून आकर मृतक अरूण को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद उसने देशी शराब के ठेके से अभियुक्त ने देशी जाफरान खरीदी और फिर वो यमुना नदी के किनारे गया। जहां पर उसने अरूण को शराब पिलाई जैसे ही अरूण बाथरूम करने के लिये नदी के किनारे गया तो आरोपी ने पीछे से जाकर गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां
चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव 
