हल्द्वानी- मरीजों के लिए अच्छी खबर, डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की ओ0पी0डी0 में आने वाले मरीजों को निःशुल्क दवाइयां मिलने लगी है। आज दिनांक 14 मार्च मंगलवार को डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दवा वितरण केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
मेडिसिन, ई0एन0टी0, डेन्टल, सर्जरी, न्यूरो, स्किन, पीडिया आदि से संबंधित 667 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गयी। विदित हो कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री माननीय डा0 धन सिंह रावत व स्वास्थ्य सचिव के दिशा-निर्देशन में डा0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों व फार्मेसी विभाग के सहयोग से ओ0पी0डी0 में आने वाले मरीजों को निःशुल्क दवाइयां मुहैया कराने के लिए पहल की जिसके चलते आज मंगलवार से ओ0पी0डी0 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां मिलने लगी है।
प्राचार्य डा0 अरूण जोशी ने बताया कि डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दवा वितरण केन्द्र स्थापित किया गया है जहां फार्मेसी विभाग के फार्मसिस्टों द्वारा ओ0पी0डी0 मरीजों को निःशुल्क गुणवक्तायुक्त दवाइयांे का वितरण किया जा रहा है, भविष्य में यथाशीघ्र स्वामी राम कैंसर संस्थान में भी ओ0पी0डी0 में आने वाले मरीजों को निःशुल्क कैंसर की दवाइया मुहैया करायी जायेगी, जिसके लिए फार्मेसी को खोलने का स्थान चिन्हित कर लिया गया है, जिसका लाभ कैंसर रोगियों को मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

