Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ों में बरसात के साथ ही ओलावृष्टि भी हो रही है। अल्मोड़ा , पिथौरागढ़ ,टिहरी ,पौड़ी ,चमोली ,नैनीताल जनपदों के कई इलाकों में आज सुबह से मौसम के तेवर बदले हुए हैं गरज चमक के साथ झमाझम बरसात का दौर जारी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 3 घंटे कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश- ओलावृष्टि की संभावना है वहीं गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग ,टिहरी जनपदों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 18 मार्च तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा वहीं मैदानी इलाकों में भी 16 मार्च से बारिश की संभावना जताई गई है।
15 मार्च को पांच पर्वतीय जनपदों में बारिश -बर्फबारी की संभावना
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है। uttarakhand weather update
16 से 18 मार्च तक येलो अलर्ट जारी , मैदानी इलाकों में भी बदलेगा मौसम
16 मार्च से मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में 18 मार्च तक बारिश की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में 16 से 18 मार्च तक राज्य के जिलों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर, 29 जून से तेज बारिश और आंधी के आसार
किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां 
