हल्द्वानी- हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव के हेड़ा गज्जर इलाके में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है बताया जा रहा है कि मृतक का नाम रोशन लाल है और घर में ही उसके दामाद और समधी ने पीट-पीटकर रोशन लाल की हत्या कर दी है घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां 20 हजार का पड़ा एक पिज़्ज़ा, बिना पिज्जा का स्वाद लिए ऐसे लग गया चूना
जानकारी के मुताबिक मृतक रोशन लाल की बेटी की शादी डेढ़ महीने पहले गोपाल सक्सेना के साथ हुई जोकि पास में ही रहकर बटाई का काम करता है लेकिन पत्नी से मारपीट करने की वजह से पत्नी अपने पिता रोशन लाल के घर मायके आ गई। और जब पति गोपाल सक्सेना और समधी नंदराम अपनी बहू को मायके से ससुराल ले जाने के लिए आए तो इस बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ और रोशन लाल के दामाद गोपाल सक्सेना और नन्द राम ने पीट-पीटकर रोशन लाल की हत्या कर दी घटना की जानकारी मिलते ही मंडी चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि दोनों ही परिवार आस पास रहकर बटाईदारी का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- हैवानियत की हदें पार, यहां प्रेमिका के दो मासूम बच्चों की ऐसे की हत्या, ये रहा कारण

यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- सांसद अजय भट्ट ने DM को लिखा पत्र, तत्काल यहां गेस्ट हाउस और पुस्तकालय बनाने के दिए निर्देश
घटना का संक्षिप्त विवरण:- मीना देवी पत्नी रोशन लाल निवासी हेड़ागज्जर अर्जुनपुर थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर सूचना दर्ज कराई कि उसकी पुत्री आरती जो मनमुटाव के कारण कुछ दिनों से अपने मायके हेड़ागज्जर में रह रही थी दिनाँक 16.01.21 को उसके दामाद ओर ससुर शाम करीब 8 बजे घर में आये और आरती को ले जाने लगे वादनी के पति रोशन लाल और परिवार वालो ने उसको इस तरह से जबरदस्ती ले जाने का विरोध किया इतने में गुस्से में आकर उसके ससुर तथा दामाद ने रोशन लालर को धक्का दिया तथा पेट में लाते मारी जिससे रोशन लाल को हॉस्पिटल भिजवाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनको मर्त घोषित कर दिया संबंध में दाखिल की, दाखिला तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया.
नाम पता अभियुक्त:- 1- गोपाल सक्सेना पुत्र नंद राम निवासी हेड़ागज्जर अर्जुनपुर हल्द्वानी उम्र 22 वर्ष।
2-नंद राम पुत्र उमराय निवासी उपरोक्त। उम्र 45 वर्ष।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 

