हल्द्वानी– अवैध मदरसा चलाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट वीरभट्टी में 2010 से अवैध मदरसा चलाया जा रहा था, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह को मिली, जिसके बाद वंदना सिंह ने हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट और नैनीताल संजय कुमार को मौके पर जाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए,
मौके पर जब प्रशासन की टीम पहुंची तो यहां कुल 24 बच्चे मदरसे में रह रहे थे, मौके पर जब सिटी मजिस्ट्रेट और नैनीताल तहसीलदार द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया तो यहां पढ़ रहे सभी बच्चे बीमार पाए गए। मौके पर चेकिंग करने पहुंची हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि हमारे द्वारा मदरसे पर यहां पर चेकिंग अभियान चलाया गया और कमरों पर जाकर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया,
उन्होंने बताया की मौके पर पाया है कि यहां बच्चे बीमार पड़े हुए हैं, न ही पीने का पानी स्वच्छ है और न ही यहां पर रहने की व्यवस्था सही की गई है, जिन कमरों में बच्चे रहते हैं। वहां भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिस वजह से हमनें यह मदरसा सील कर दिया है और अब इन सभी बच्चों को उनके माता-पिता को बुलाकर घर भेजा जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान 

