Haldwani News- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा लालकुआं पहुंचने पर विधायक व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री के बीच हुई एक हरकत पर चर्चा का विषय बनी रही। जनता के अभिवादन के लिए जैसे ही केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ वाहन में चढ़ने का नंबर आया इस दौरान विधायक नवीन दुम्का और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी में सीमित जगह को लेकर ऊहापोह की स्थिति दिखाई दी।
दरअसल केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा का काफिला जैसे ही लालकुआ पहुंचा कि भाजपा के नेता सेल्फी और फोटो लेने के चक्कर में एक दूसरे पर चढ़ते नजर आये, वही इसी दौरान जन आशीर्वाद यात्रा के लिए सजकर तैयार वाहन पर अपने को आगे खड़े करने को लेकर क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दुम्का और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी एक दूसरे धक्का देते नजर आए, लेकिन बाद में विधायक ने मंत्री को कोनी से पीछे करते हुए अपना चेहरा आगे किया लेकिन दोनों के बीच हुई इस धक्का-मुक्की पूरे कार्यक्रम में लोगो के लिए चर्चा का विषय बनी रही।
गौरतलब है कि यह घटना इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि विधायक नवीन दुम्का के साथ-साथ जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी भी लालकुआं सीट से दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे चुनावी मौसम में खुद को आगे रखना किसी प्रतिद्वंदिता से कम नहीं लग रहा था। लिहाजा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वहां मौजूद लोगों द्वारा यह दृश्य देखने के बाद पूरे कार्यक्रम और उसके बाद भी लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
