Bhimtal News- भीमताल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुरादाबाद निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां कीओर से दी गई तहरीर के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
भीमताल के थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद निवासी एक युवक यदाकदा उनके घर आता था। बीते 12 अगस्त को वह घर में आया था। उस वक्त उसकी 12 साल की बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

जब मां लौट कर आई तो नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल करायया और आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम मुरादाबाद भेजी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
