हल्द्वानी में साईबर ठगी का एक बेहद की अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर ऑपरेटर बनकर किसी ने युवती के खाते से लाखों की रकम उड़ा ली। युवती को बैंक से पासबुक में एंट्री कराने पर पूरे मामले का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। इधर पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें👉 लालकुआं- बिन्दुखत्ता में इस बार उत्तरायणी कौतिक में सिर्फ हुई पूजा अर्चना, लोगों की समृद्धि के लिए की गई कामना
पुलिस जानकारी मुताबिक जोशी विला, भोटिया पड़ाव निवासी कंचन जोशी के अनुसार उसने बीती 5 जनवरी को अपने परिचित को पेटिएम के माध्यम से 1200 की रकम भेजी। लेकिन उस सख्श को यह राशि प्राप्त नहीं हुई। इस पर उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर प्राप्त कर उसमें जानकारी लेनी चाही। कस्टमर केयर से बात करने वाले सख्श ने उसे यह कहकर एक लिंक भेजा कि इसके माध्यम से उसे रकम वापस मिल जायेगी।लेकिन जब कंचन ने उस लिंक पर क्लिक किया तो इसके बाद उसके खाते से और पैसे निकल गये।
यह भी पढ़ें👉नैनीताल- आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि निर्माण के मामले में हाईकोर्ट में हुई यह सुनवाई, जानिए बस एक क्लिक में
इसके बाद उसके कस्टमर केयर नंबर पर पुनः संपर्क साधने पर रकम वापस आने का आश्वासन दिया गया। लेकिन रकम वापस नहीं आई। पूरी घटना के बाद जब वह बैंक पहुंची तो पता चला कि उसके खाते से 2.26 लाख की रकम निकाली जा चुकी है। इस पर उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ और वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात सख्श के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक खाते से राशि निकालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्यवाई जारी है।
यह भी पढ़ें👉हल्द्वानी- वैक्सीनेशन कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, इन बातों का ध्यान रखने के निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
