हल्द्वानी- नैनीताल जिले में बीते रात से लगातार बरसात जारी है यही वजह है कि पिछले 24 घंटों में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक नैनीताल में 39 मिलीमीटर, हल्द्वानी में 103 मिलीमीटर, धारी में 90 मिलीमीटर और मुक्तेश्वर में 93 मिलीमीटर बरसात हुई है, जिस वजह से नदियों का जलस्तर भी बड़ा है। नैनीताल जिले में इस वर्षा ऋतु में अब तक 759 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वहीं बारिश से सड़कों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक काठगोदाम सिमलिया बैंड, रूसी बायपास मार्ग, हेड़ाखान धाम मोटर मार्ग, रामनगर अली सेठी मार्ग, अंबेडकर रखोली मार्ग, अमृतपुर जमरानी मार्ग, ओखल कांडा मार्ग कोटाबाग देवीपुरा मार्ग, पदमपुरी मार्ग सहित 20 रास्ते बंद हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे और भारी बारिश के हैं। लिहाजा प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड 

