नैनीताल- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाऊनी गीत “हरदा हमारा आला दुबारा” का विमोचन पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने माउस क्लिक कर किया । प्रतिष्टित पहाड़ी गायक माया उपाध्याय के गाए गीत को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने रिलीज किया गया ।

“हरदा हमारा आला दुबारा” अर्थात हरीश रावत की सरकार दोबारा सत्तारूढ़ होगी के बोलों के साथ गीत में हरीश रावत के कम उम्र में राजनीति से शुरू होकर छात्र राजनीति और फिर राजनीतिक जीवन का ब्यौरा दिया गया है । इसमें हरीश रावत के संघर्षों और उनके बढ़ते कद को दर्शाया गया है । हरीश रावत के केंद्रीय मंत्री और फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने की सभी घटनाओं को बयां किया गया है । इसमें पंजाब के प्रभारी और सी.डब्ल्यू.सी.सदस्य बनने की जिम्मेदारियों का भी बखान किया गया है ।

हल्द्वानी के एक निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित सादे समारोह में कुमाऊं भर से आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा । गोविंद सिंह कुंजवाल, हरीश दुर्गापाल, विजय सिजवाली, दीपक बलूटिया, दान सिंह भण्डारी, रमेश पाण्डे, खजान गुड्डू, ललित जोशी आदि मौजूद रहे । गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने आम लोगों के लिए कई योजनाओं को लागू किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी को बंद कर गरबों की कमर तोड़ दी है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 
