हल्द्वानी: कहते हैं कि अगर मेहनत, लगन और निष्ठा हो तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है हल्द्वानी के 13 वर्षीय देवांग नेगी ने, जिनका चयन उत्तराखंड अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। अब देवांग प्रतिष्ठित राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।नवीं कक्षा के छात्र देवांग बचपन से ही खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। उनके पिता संजय सिंह नेगी, जो एक प्रतिष्ठित कंपनी में मैनेजर हैं, ने बेटे की खेल प्रतिभा को सात वर्ष की उम्र से ही पहचान लिया था। उन्होंने न सिर्फ उसका उत्साह बढ़ाया, बल्कि उसे प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलवानी शुरू की।देवांग की प्रतिभा को संवारने में उनके कोच दान सिंह कन्याल का अहम योगदान रहा।
कोच कन्याल ने हर तकनीकी पहलू पर मेहनत कर देवांग को एक कुशल ऑलराउंडर के रूप में तैयार किया। अपनी मेहनत और लगन के बल पर देवांग ने ट्रेनिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।देवांग की मां हिमा नेगी एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवांवित है। क्षेत्र में भी खुशी की लहर है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हल्द्वानी का यह होनहार खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रौशन करे, इस कामना के साथ पूरा शहर देवांग की इस कामयाबी पर गर्व कर रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

