हल्द्वानी : Pankaj Joshi: Indian Army: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के एक छोटे से गांव देवली में जन्मे पंकज जोशी ने अपने मेहनत और संकल्प से एक ऐसी कहानी रच दी है, जो प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। वर्तमान में हल्द्वानी के गौलापार बागजाला क्षेत्र में रहने वाले पंकज अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन चुके हैं। देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के साथ ही उनका यह सपना साकार हुआ।
पंकज की पढ़ाई का सफर भी उतना ही प्रेरणादायक रहा जितना उनका सैन्य करियर। इंटरमीडिएट में उत्तराखंड बोर्ड की वरीयता सूची में स्थान पाने के बाद उन्होंने हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से बीएससी में दाखिला लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित थी, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया। खुद पढ़ाई का खर्च निकालने और परीक्षा देने के लिए अलग-अलग शहरों में जाने की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने घर में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया।
धीरे-धीरे पंकज के पढ़ाने की शैली और ईमानदारी से प्रभावित होकर बच्चों की संख्या बढ़ने लगी। लेकिन पंकज की सोच हमेशा से सेवा और अभ्यास की रही। ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों को पंकज ने कभी फीस के लिए नहीं कहा था। पंकज का मानना था कि ट्यूशन पढ़ाने की से उनका अभ्यास हो रहा है। उन्होंने पैसों से ज्यादा अभ्यास को महत्वता दी।
ऐसी सादगी और सेवा भाव रखने वाले पंकज जोशी पहले नौसेना में चयनित हुए, लेकिन उनका मन वहां नहीं लगा। इसके बाद वायुसेना में भी चयन हुआ और कुछ महीने उन्होंने प्रशिक्षण भी लिया। लेकिन अंततः उन्होंने थल सेना को अपना कर्मभूमि बनाया – एक लेफ्टिनेंट के रूप में। कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों में भी पंकज ने कभी हिम्मत नहीं हारी। परीक्षा देने के लिए दौड़-भाग, सीमित संसाधन और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने कभी लक्ष्य से मुंह नहीं मोड़ा। पंकज जोशी की यह कहानी इस बात की मिसाल है कि अगर इरादे सच्चे हों और सोच में सेवा का भाव हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक
उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड : हल्द्वानी में एडीबी परियोजना को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू 

